भोपाल, 27 मई ।
राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक नाबालिग पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है, जिसमें ऑटो में बैठे 15 वर्षीय किशोर को पैसों के विवाद में घायल कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, छोला मंदिर इलाके में मो. अनस नामक नाबालिग ऑटो में बैठा था। इसी दौरान फैजान अंसारी से पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे किशोर घायल हो गया।
घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109-1 और 296ए के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।














