अपराध
28 May, 2026

अरनिया पंथ पीएचसी चोरी का खुलासा, तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ के अरनिया पंथ पीएचसी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।

चित्तौड़गढ़, 28 मई ।

शंभूपुरा थाना पुलिस ने अरनिया पंथ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई चोरी और नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके कब्जे से चोरी किया गया एसी, एलईडी टीवी, कूलर, इन्वर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान और वारदात में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को स्वास्थ्य केंद्र में ताले तोड़कर फ्रिज, एसी, कूलर, एलईडी टीवी, बैटरी और अन्य उपकरण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस टीम ने धीरे-धीरे सुराग जुटाए, जिसके बाद तीन आरोपियों तक पहुंच बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मुराद शाह, शोभालाल उर्फ ललित मेघवाल और ईमरान खां शामिल हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं और इन्हें हाल ही में पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी किया गया एसी सेट, बड़े कूलर, इन्वर्टर, यूपीएस, बैटरी, एलईडी टीवी, पावर स्टेबलाइजर सहित अन्य सामान बरामद किया है, साथ ही चोरी के माल को ले जाने में इस्तेमाल किया गया टेम्पू भी जब्त किया गया है।

मामले की जांच में पुलिस ने परंपरागत तरीकों और तकनीकी इनपुट के आधार पर सुराग जुटाते हुए पूरी वारदात का पर्दाफाश किया, जबकि आगे की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़