पश्चिम बंगाल
01 Jun, 2026

कुल्टी विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने ली मंत्री पद की शपथ, जनसेवा को बताया प्राथमिकता

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में शामिल हुए कुल्टी विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

आसनसोल/कुल्टी, 01 जून ।

पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मंत्रिमंडल में शामिल किए गए कुल्टी से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने सोमवार को शपथ ग्रहण के पश्चात अपना कार्यभार संभाल लिया। शपथ लेने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनका यह पूरा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है और यह मंत्री पद डॉ. मुखर्जी को उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है।

डॉ. पोद्दार का राजनीतिक सफर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक के रूप में 1972 में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले डॉ. पोद्दार ने 1973 में भारतीय जनसंघ के माध्यम से सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। आपातकाल और जयप्रकाश नारायण आंदोलन के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई थी। 1980 में भाजपा के गठन के बाद से ही वे संगठन को मजबूती देने में निरंतर जुटे रहे।

पश्चिम बंगाल में पार्टी के विस्तार में कुल्टी क्षेत्र से उनका योगदान अतुलनीय रहा है। वर्ष 2021 में कुल्टी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने जाने के बाद, 2026 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने 26 हजार से अधिक मतों के भारी अंतर से अपनी विजय पताका फहराई थी। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर मंत्री पद तक का उनका यह सफर उनके धैर्य और जनसेवा के प्रति निष्ठा का प्रमाण है।

मंत्री बनने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि पार्टी के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वे एक अनुशासित सैनिक की भांति उसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप में विकास कार्यों को गति देना और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनसेवा पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़