उत्तर प्रदेश
01 Jun, 2026

देवरिया में खेत से नरकंकाल और खोपड़ी बरामद, जांच में जुटी पुलिस

देवरिया के खामपार क्षेत्र में खेत से नरकंकाल और खोपड़ी मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है।

देवरिया, 01 जून।

थाना खामपार क्षेत्र के ग्राम करौंदी में सोमवार को एक खेत से मानव नरकंकाल और खोपड़ी मिलने से क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि खामपार थाना पुलिस को खेत में मानव अवशेष होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया और जांच प्रक्रिया शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर रही है, ताकि नरकंकाल की पहचान और उसके वहां पहुंचने के कारणों का पता लगाया जा सके। बरामद अवशेषों को परीक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया है।

सीओ ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि जिस खेत से अवशेष मिले हैं, उसके पास ही एक कब्रिस्तान स्थित है, ऐसे में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, साथ ही ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई है।

पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की जांच को दिशा दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह नरकंकाल कितना पुराना है और इसका किसी अन्य घटना से संबंध है या नहीं। फिलहाल सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़