राजनीति
01 Jun, 2026

दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक शुरू, संगठनात्मक बदलाव और चुनाव रणनीति पर मंथन

भाजपा ने दिल्ली में शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक शुरू कर संगठनात्मक बदलावों, बूथ सशक्तिकरण और आगामी चुनावों की रणनीति पर व्यापक चर्चा की।

नई दिल्ली, 01 जून ।

नई दिल्ली, 01 जून । भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलावों और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर सोमवार को शीर्ष पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पार्टी के विस्तार कार्यालय में जारी है, जिसमें संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जा रहा है।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कर रहे हैं, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के साथ-साथ संगठन महामंत्री बीएल संतोष, महामंत्री विनोद तावड़े, राधा मोहन अग्रवाल, तरुण चुग तथा विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की जा रही है। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, राज्यों में पार्टी गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीतिक मंथन भी किया जा रहा है।

सांगठनिक परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जून में नई टीम की घोषणा कर सकते हैं, ऐसे में यह बैठक मौजूदा पदाधिकारियों के लिए अंतिम बैठकों में से एक मानी जा रही है। इससे पहले मई में पार्टी ने चार प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की थी और जल्द ही पूरी नई टीम के गठन की संभावना जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़