अपराध
01 Jun, 2026

चिट्टा-आईस तस्करी का बड़ा खुलासा, पंजाब से सप्लायर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन और नकदी बरामद

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के खरड़ से सप्लायर को गिरफ्तार कर 196 ग्राम हेरोइन, 47 ग्राम आईस और 60,400 रुपये नकद बरामद किए तथा पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।

शिमला, 01 जून ।

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा और आईस की सप्लाई से जुड़े एक कथित सप्लायर को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तकनीकी विश्लेषण और बैकवर्ड लिंकेज की जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 196 ग्राम हेरोइन, 47 ग्राम आईस और 60,400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि 29 मई को ढली चौक के पास एक मकान में गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया था, जहां स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में अवंतिका नेगी और प्रद्युम्न ठाकुर के कब्जे से लगभग 65 ग्राम हेरोइन और 20 ग्राम आईस बरामद हुई थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

जांच और पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी यह नशीला पदार्थ पंजाब के खरड़ निवासी समर नामक व्यक्ति से खरीदते थे। इसी आधार पर पुलिस टीम ने खरड़ में दबिश देकर समर सिंह उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से फिरोजपुर जिले का रहने वाला बताया गया है और वर्तमान में खरड़ में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 131 ग्राम हेरोइन, 27 ग्राम आईस और 60,400 रुपये नकद भी बरामद किए हैं, जिन्हें नशा तस्करी से जुड़ी राशि माना जा रहा है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक बैकवर्ड लिंकेज जांच के आधार पर 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा तस्करी नेटवर्क के अन्य लिंक की भी पड़ताल की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़