अपराध
01 Jun, 2026

वीरपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.95 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

वीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 1.95 किलो गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

सुपौल, 01 जून ।

वीरपुर थाना क्षेत्र में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किया है और इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलभद्रपुर पंचायत के बेरिया कमाल वार्ड संख्या-01 में एक घर में गांजा का अवैध भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और बताए गए स्थान पर तलाशी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान एक घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मौके से मो. रकीब नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका एक सहयोगी पुलिस की कार्रवाई देखते ही मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़