टॉप न्यूज़
01 Jun, 2026

शादी की खुशी बनी मातम: हेलिकॉप्टर क्रैश में भारतीय मूल के पायलट की मौत, पत्नी गंभीर घायल

जॉर्जिया में शादी के कुछ घंटों बाद हेलिकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय मूल के पायलट की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मलबे में छह घंटे तक फंसी रहने के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में बचाई गईं।

जॉर्जिया, 01 जून ।

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक नवविवाहित जोड़े की खुशी उस समय मातम में बदल गई जब शादी के कुछ ही घंटों बाद हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में भारतीय मूल के पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार डेव फिजी और जेस्नी की शादी 28 मई को एक विवाह स्थल पर धूमधाम से संपन्न हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए थे। विवाह के बाद दोनों हेलिकॉप्टर से यात्रा पर निकले थे, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।

हादसे में पायलट डेव फिजी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी जेस्नी दुर्घटनास्थल पर मलबे में लगभग छह घंटे तक फंसी रहीं। बाद में राहत एवं बचाव दल ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द आने की संभावना जताई गई है। परिवार के अनुसार डेव फिजी बचपन से ही पायलट बनने का सपना देखते थे और बाद में एक प्रमुख विमानन कंपनी में कार्यरत थे।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़