पश्चिम बंगाल
02 Jun, 2026

अवैध वसूली के आरोप में टीएमसी नेता कौशिक दास समेत तीन गिरफ्तार

हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में अवैध वसूली के मामले में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत समिति कर्माध्यक्ष कौशिक दास और दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को श्रीरामपुर अदालत में पेश किया जा रहा है।

हुगली, 02 जून।

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई का क्रम जारी है। ताजा घटनाक्रम में, उत्तरपाड़ा की श्रीरामपुर पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष कौशिक दास को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कौशिक दास के साथ ही पुलिस ने अनिरुद्ध बाग और बलबीर सिंह नामक दो अन्य तृणमूल कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, जानाईपुर के एक निवासी ने तीनों के खिलाफ डरा-धमकाकर जबरन वसूली करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और सोमवार देर रात कानाईपुर इलाके में एक विशेष अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सभी आरोपियों को श्रीरामपुर अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आरोपों की सत्यता और इसमें शामिल अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में राज्यभर में भ्रष्टाचार, कटमनी और अवैध वसूली (तोलाबाजी) जैसे मामलों को लेकर तृणमूल नेताओं के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी मामलों में निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के दायरे में रहकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़