उत्तराखंड
02 Jun, 2026

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण, कहा- यह खिलाड़ियों के सपनों का आधार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

हल्द्वानी, 02 जून।

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। वन विभाग से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत यह उनका पहला दौरा था। इस दौरान खेल मंत्री भावुक नजर आईं और उन्होंने इस भूमि को नमन करते हुए माथे से लगाया। उन्होंने कहा कि यह स्थान महज जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि राज्य के लाखों खिलाड़ियों के सपनों का आधार और एक तीर्थस्थल के समान है।

निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे भूमि समतलीकरण, झाड़ियों की सफाई और अन्य प्रारंभिक निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर ही पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब धरातल पर उतर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह खेल विश्वविद्यालय भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगा और उत्तराखंड को देश के अग्रणी खेल राज्यों की श्रेणी में स्थापित करेगा। निरीक्षण के अवसर पर खेल उपनिदेशक राशिका सिद्दकी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़