उत्तराखंड
29 May, 2026

कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार; नकदी और दस्तावेज बरामद

हल्द्वानी पुलिस ने कार्यालय चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की बड़ी रकम और वादी का पहचान पत्र बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

हल्द्वानी, 29 मई।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुखानी पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। पुलिस ने कार्यालय का शटर उखाड़कर लाखों रुपये की नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की गई अधिकांश नकदी और वादी का पहचान पत्र बरामद कर लिया गया है।

मामला 27 मई 2026 का है, जब हिम्मतपुर तल्ला निवासी विक्रम सिंह कनवाल ने मुखानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बच्ची नगर नंबर-1 स्थित उनके कार्यालय से अज्ञात चोर ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी और दस्तावेज चुरा लिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए जाल बिछाया।

पुलिस की सक्रियता का परिणाम रहा कि 28 मई को लामाचौड़ खास क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी बबलू, निवासी काठघरिया, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 लाख 17 हजार 500 रुपये नकद और वादी का [Aadhaar Redacted] बरामद किया है। थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम अब आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़