अपराध
30 May, 2026

नाबालिग गर्भवती आत्महत्या मामले में अपचारी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में नाबालिग गर्भवती आत्महत्या मामले की जांच में अपचारी बालक की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

कांकेर, 30 मई ।

जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में तीन वर्ष पूर्व एक नाबालिग द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने के मामले में अब बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस की गहन जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि मृतिका गर्भवती थी और उसके साथ एक अपचारी बालक द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए थे, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। इसी मानसिक तनाव और परिस्थिति के चलते नाबालिग ने यह आत्मघाती कदम उठाया था, जिसे बाद में जांच के दौरान आरोपी ने स्वीकार भी कर लिया।

घटना 15 अप्रैल 2023 की है, जब नाबालिग बालिका ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम जांच में गर्भ में भ्रूण पाए जाने के बाद उसे सुरक्षित रखकर डीएनए जांच कराई गई, जिससे मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं।

जांच के आधार पर थाना छोटे बेठिया में संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने लगातार ग्रामीणों से पूछताछ और सूचना तंत्र के माध्यम से जांच आगे बढ़ाई। अंततः यह स्पष्ट हुआ कि एक अपचारी बालक द्वारा पीड़िता के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए गए थे, जिसके कारण वह गर्भवती हुई और बाद में उसने संपर्क भी बंद कर दिया था, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए बाल सुधार गृह जगदलपुर भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़