अपराध
05 Jun, 2026

दरोगा के बेटे पर फायरिंग करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुरादाबाद में सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले 25 हजार के इनामी आरोपित मनीष को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मुरादाबाद, 05 जून।

मुरादाबाद में रिटायर्ड पीएसी दरोगा के बेटे विवेक कुमार उर्फ सोनू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मझोला क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने विवेक को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश मनीष को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार रात हुई इस मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की है।

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व यह वारदात तब हुई थी जब विवेक और उसके साथी आर्यन चौधरी एक पुराने विवाद में समझौता कर पुलिस चौकी से लौट रहे थे। इस दौरान बैंक कॉलोनी निवासी वरुण ठाकुर, दीपक, अंकित, मनीष, संतोष और अमन ठाकुर ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस टीमों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपित मनीष नया मुरादाबाद क्षेत्र में छिपा है। घेराबंदी करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई पुलिस कार्रवाई में वह घायल होकर पकड़ा गया। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपित को पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़