टॉप न्यूज़
05 Jun, 2026

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के किए दर्शन, अयोध्या में हुआ भव्य स्वागत

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने अपनी पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए और भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।

अयोध्या, 05 जून।

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने शुक्रवार को अपनी पत्नी निकिता पौडेल के साथ अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन एवं पूजन किया।

दर्शन के दौरान उन्होंने भारत और नेपाल के बीच सुख, समृद्धि, शांति तथा आपसी सद्भाव की कामना की।

रामजन्मभूमि मंदिर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमें रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

दर्शन के बाद रबी लामिछाने ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों को साझा संस्कृति, आस्था, सभ्यता और परंपराएं गहराई से जोड़ती हैं। उन्होंने इस यात्रा को अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव बताया।

इस अवसर पर उन्होंने भारत और नेपाल के बीच शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव की प्रार्थना भी की।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम्, शांति, सद्भाव और बंधुत्व हमारी संस्कृति की पहचान है तथा इसी आधार पर दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या न केवल भगवान श्रीराम की नगरी है, बल्कि भारत-नेपाल के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का प्रमुख केंद्र भी है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वभर से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं और नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री का आगमन दोनों देशों के पारंपरिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा।

इससे पूर्व अयोध्या एयरपोर्ट पर भी उनका स्वागत किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

इस दौरान मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), एडीएम प्रोटोकॉल सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़