रायगढ़, 05 जून।
घरघोड़ा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शिकायत की जांच एसडीओपी द्वारा की गई, जिसके आधार पर थाना घरघोड़ा में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
मामले में आवेदक की पत्नी, साले और ससुर पर चोरी, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी और साले को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह व्यवसाय से अर्जित धन अपनी पत्नी को सुरक्षित रखने के लिए देता था, लेकिन बाद में संदेह होने पर सीसीटीवी निगरानी में पता चला कि राशि बिना जानकारी के निकाली जा रही थी।
जांच के दौरान बैंक लेनदेन में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन सामने आए, जबकि संबंधित व्यक्ति के पास आय का कोई स्पष्ट स्रोत नहीं पाया गया।
आरोप यह भी है कि जमीन खरीद के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति हथियाने और दबाव बनाकर रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया गया।
पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से आर्थिक लाभ लेने और संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की।
इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।








.jpg)






