अमेठी, 05 जून ।
थाना जायस क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस और स्वाट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।
जांच के दौरान एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बताया गया कि दो माह पूर्व हुई मारपीट की घटना को लेकर वह रंजिश रखे हुए था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 4 जून को जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान उसने मृतक को बहाने से बाग की ओर ले जाकर धारदार हथियार से हमला किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांका और रक्तरंजित कपड़े बरामद कर लिए हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




.jpg)



.jpg)






