अपराध
05 Jun, 2026

दोस्त ही निकला कातिल, चेन-ब्रेसलेट के लिए रची हत्या की साजिश

कानपुर में कोचिंग संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने 15 साल पुराने दोस्त को गिरफ्तार किया है, जिसने सोने की चेन और ब्रेसलेट हड़पने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया था।

कानपुर, 05 जून ।

नवाबगंज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग संस्थान में 31 मई की रात हुई कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि इस सनसनीखेज वारदात के पीछे कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि मृतक का 15 साल पुराना मित्र मोहित द्विवेदी था। पुलिस के अनुसार आरोपित ने सोने की चेन और ब्रेसलेट हासिल करने के लिए पूरी योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया।

एक जून की सुबह कोचिंग संस्थान के भीतर संचालक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, क्योंकि शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं थे और जेब में रखी नकदी भी सुरक्षित थी। इसके बावजूद घटनास्थल से मिले कुछ तथ्यों ने पुलिस का संदेह बढ़ा दिया।

मामले के खुलासे के लिए पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीमों को लगाया गया। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसी दौरान बुर्का पहने एक संदिग्ध महिला की गतिविधियां सामने आईं, जो घटना के समय क्षेत्र में देखी गई थी।

तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में पता चला कि कथित महिला वास्तव में मोहित द्विवेदी था, जिसने पहचान छिपाने के लिए महिला का वेश धारण किया था। पुलिस के अनुसार उसने करीब 15 दिन पहले ही वारदात की योजना तैयार कर ली थी। इसके लिए उसने बुर्का, महिला चप्पल, दस्ताने और अन्य सामान खरीदा तथा इलाके के सीसीटीवी कैमरों की रेकी भी की थी।

वारदात की रात वह आईपीएल मैच देखने के बहाने कोचिंग संस्थान में रुका और देर रात अपने दोस्त की हत्या कर दी। घटना के बाद उसने अलग-अलग ऑटो और मार्गों का इस्तेमाल कर जांच को भटकाने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास से मृतक की सोने की चेन और ब्रेसलेट बरामद कर लिया है। सफल खुलासे पर जांच टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़