अपराध
05 Jun, 2026

किशोरी का वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन पर केस

मुरादाबाद में किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में एक दंपति सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मुरादाबाद, 05 जून ।

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मुख्य आरोपित के साथ उसके रिश्तेदार दंपति को भी नामजद किया गया है।

पीड़िता के चाचा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि उनके बड़े भाई और भाभी का निधन हो चुका है। परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी भतीजी की उम्र 15 वर्ष है और वह आठवीं कक्षा में अध्ययनरत है।

शिकायत के अनुसार पड़ोस में रहने वाले एक दंपति ने किशोरी को बहाने से अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां आने वाले उनके रिश्तेदार ने किशोरी के साथ अनुचित व्यवहार किया और उसका वीडियो बना लिया। बाद में 28 मई को उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित ने किशोरी को अगवा करने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत के आधार पर तीनों आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़