मध्य प्रदेश
05 Jun, 2026

इन्दौर में सजेगा वैश्विक निवेश मंच, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

इन्दौर में आयोजित भारत-एलएसी व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 में 15 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जहां व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग के नए अवसरों पर मंथन होगा।

इन्दौर, 05 जून ।

मध्यप्रदेश में वैश्विक निवेश और व्यापारिक सहयोग को नई गति देने के उद्देश्य से आयोजित भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (एलएसी) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ शनिवार को इन्दौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस आयोजन में लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र के 15 देशों के राजदूत, राजनयिक प्रतिनिधि, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और निवेशक भाग लेंगे।

फोरम का मुख्य उद्देश्य भारत और एलएसी देशों के बीच व्यापारिक एवं निवेश संबंधों को मजबूत बनाना तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाशना है। कार्यक्रम के दौरान व्यापार, निवेश और औद्योगिक साझेदारी से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

फोरम में आयोजित सत्रों के दौरान विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विशेष फोकस रहेगा। विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े विमर्श में फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विचार किया जाएगा। वहीं सेवा क्षेत्र के सत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, फिनटेक और शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी की संभावनाओं को रेखांकित किया जाएगा।

कार्यक्रम में निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बी2बी और बी2जी बैठकों का भी आयोजन होगा। इन बैठकों के माध्यम से व्यापारिक संपर्कों को बढ़ावा देने और निवेश के नए अवसरों को आकार देने का प्रयास किया जाएगा।

यह आयोजन मध्यप्रदेश की औद्योगिक और आर्थिक क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। राज्य में उपलब्ध निवेश-अनुकूल वातावरण, विकसित औद्योगिक अधोसंरचना और विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।

फोरम के माध्यम से प्रदेश और एलएसी देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही नए निवेश आकर्षित करने और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच प्रदान करने की दिशा में भी यह आयोजन अहम भूमिका निभाएगा। फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश की संभावनाओं को इससे बल मिलने की संभावना है।

कार्यक्रम में ग्रुलैक के प्रमुख विशेष उद्बोधन देंगे। इसके अलावा भारत-एलएसी व्यापार एवं निवेश सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष मंच का शुभारंभ भी किया जाएगा। विभिन्न देशों के राजनयिक प्रतिनिधि अपने-अपने देशों में उपलब्ध व्यापारिक और निवेश संभावनाओं की जानकारी साझा करेंगे।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़