मध्य प्रदेश
05 Jun, 2026

सेमरी की बेटी ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

माउंट एवरेस्ट फतह कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली रायसेन की पर्वतारोही अंजना यादव से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

भोपाल, 05 जून ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को रायसेन जिले के सेमरी गांव की युवा पर्वतारोही अंजना यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंजना यादव ने अपनी मेहनत, लगन और साहस के बल पर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उल्लेखनीय है कि रायसेन जिले के सेमरी गांव की रहने वाली अंजना यादव ने हाल ही में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक पहुंचकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 8,848.86 मीटर ऊंची इस चोटी को फतह कर उन्होंने देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

समत्व भवन में हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़