मध्य प्रदेश
05 Jun, 2026

शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शालाओं का सम्मान

शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट अधिगम उपलब्धियां दर्ज करने वाले 11 विद्यार्थियों और 11 शालाओं को राज्य शिक्षा केंद्र में आयोजित समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

भोपाल, 05 जून ।

प्रदेश में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 विद्यार्थियों और 11 शालाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल में आयोजित सम्मान एवं पुरस्कार समारोह में चयनित विद्यार्थियों और विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक श्री हरजिंदर सिंह, अपर मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्रीमती नंदा भलावी कुशरे तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन संस्था न्यासा की प्रमुख डॉ. सुषमा सिंह ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025 में राज्यभर के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के लिए विशेष पहल शुरू की गई थी। इसमें कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 12 लाख विद्यार्थियों को शामिल किया गया। बेसलाइन और एंडलाइन मूल्यांकन के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का वैज्ञानिक आकलन किया गया।

राज्य के 9,500 से अधिक विद्यालयों के करीब 12 लाख विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया। कक्षा 6 से 8 की 5,020 शालाओं के लगभग छह लाख विद्यार्थियों और कक्षा 9 से 12 की 4,528 शालाओं के छह लाख विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

शिक्षकों के क्षमता विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया। एआई आधारित शिक्षण पद्धतियों के उपयोग के लिए 18 हजार से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए ऑनलाइन सेमिनार, कार्यशालाएं, विशेष अध्ययन सामग्री वितरण तथा एक्सपोजर विजिट जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

समारोह के दौरान शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़