मध्य प्रदेश
05 Jun, 2026

चचाई थर्मल प्लांट ने रचा इतिहास, 609 दिन लगातार चलता रहा यूनिट-5

अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावॉट क्षमता वाली यूनिट-5 ने लगातार 609 दिनों तक संचालन कर राज्य क्षेत्र के थर्मल पॉवर स्टेशनों में नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

भोपाल, 5 जून ।

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने राज्य क्षेत्र के बिजली उत्पादन इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। यहां की 210 मेगावॉट क्षमता वाली यूनिट क्रमांक-5 ने लगातार 609 दिनों तक निर्बाध संचालन करते हुए राज्य क्षेत्र की थर्मल इकाइयों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड दर्ज किया है।

यह उपलब्धि 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हुई परिचालन अवधि के दौरान हासिल हुई, जो 2 जून 2026 तक बिना किसी व्यवधान के जारी रही। करीब पौने दो वर्ष तक लगातार संचालित रहने वाली इस इकाई का सफर दो जून को आई अचानक तकनीकी विद्युत खराबी के कारण थम गया। इसके चलते यूनिट को बंद करना पड़ा और रिकॉर्ड संचालन अवधि समाप्त हुई।

इस लंबे परिचालन काल के दौरान यूनिट का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्लांट उपलब्धता 98.82 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं प्लांट लोड फैक्टर 95.61 प्रतिशत और सहायक बिजली खपत 9.29 प्रतिशत रही। इन सूचकांकों को यूनिट की तकनीकी दक्षता और बेहतर संचालन व्यवस्था का प्रमाण माना जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर पॉवर स्टेशन के अभियंताओं, तकनीकी कर्मियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने इसे टीम भावना, समर्पण और दक्ष प्रबंधन का परिणाम बताया।

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने कहा कि 609 दिनों तक बिना ट्रिपिंग के यूनिट का संचालन होना उत्कृष्ट रखरखाव, प्रभावी प्रबंधन और कर्मचारियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चचाई ताप विद्युत गृह ने राज्य क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित किया है, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़