सुपौल, 02 अप्रैल।
पिपरा पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ठाढी भवाणिपुर वार्ड 8 में की गई, जहां आरोपी शशि कुमार यादव के घर से पुलिस ने अवैध इंजेक्शन और नशे से जुड़े सामान जब्त किया।
पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार झा ने बताया कि छापेमारी के दौरान शशि कुमार के घर से एक काले रंग का बैग बरामद हुआ, जिसमें 155 पीस एवील इंजेक्शन और 360 पीस बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन पाए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी इन इंजेक्शन का अवैध बिक्री और नशे के लिए इस्तेमाल कर रहा था।
अवैध दवाओं के साथ पकड़े गए शशि कुमार को थाना लाया गया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


