मध्य प्रदेश
13 May, 2026

अमरकंटक में मंत्री उईके ने मां नर्मदा की पूजा, अमरकंठ महादेव में किया रुद्राभिषेक

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री संपतिया उईके ने अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना की और अमरकंठ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

अनूपपुर, 13 मई।

अनूपपुर जिले की धार्मिक नगरी अमरकंटक में बुधवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री संपतिया उईके ने मां नर्मदा उद्गम स्थल पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया।

मंत्री संपतिया उईके मंडला से बिजुरी जाते समय अमरकंटक पहुंचीं, जहां उन्होंने मां नर्मदा उद्गम स्थल में दर्शन कर धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने प्रदेश में खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना की।

इसके बाद मंत्री उईके अमरकंटक स्थित प्रसिद्ध अमरकंठ महादेव मंदिर पहुंचीं। यहां नर्मदा मंदिर के पुजारी उमेश द्विवेदी बंटी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया।

करीब ढाई घंटे तक मंत्री नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर में मौजूद रहीं और विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता निभाई। दर्शन और पूजा कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद वह राजेंद्रग्राम पहुंचीं, जहां सांसद हिमाद्री सिंह के निवास पर मुलाकात कर हालचाल जाना।

इसके पश्चात मंत्री बिजुरी के लिए रवाना हुईं, जहां वह राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम और तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने वाली हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़