नेपाल
11 May, 2026

नेपाल-भारत सीमा पर 20 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद, जांच के दौरान संदिग्ध फरार

मोरंग जिले में नेपाल-भारत सीमा पर जांच के दौरान सशस्त्र प्रहरी बल ने 20 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की, जबकि संदिग्ध फरार हो गया।

काठमांडू, 11 मई

नेपाल के मोरंग जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र प्रहरी बल ने नियमित जांच के दौरान बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद की है। बरामद रकम करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

सशस्त्र प्रहरी बल मोरंग के डीएसपी शैलेंद्र थापा के अनुसार सोमवार सुबह भारत से नेपाल आने वाले लोगों की सामान्य जांच के दौरान 500 रुपये के नोटों की 40 गड्डियां सुरक्षा टीम को मिलीं। यह कार्रवाई सीमा क्षेत्र में चल रही नियमित चेकिंग के दौरान की गई।

डीएसपी थापा ने बताया कि भारत से नेपाल की ओर मोटरसाइकिल पर आ रहे कुछ व्यक्तियों की गतिविधियों पर संदेह होने पर उन्हें रोका गया और जांच की गई। इसी दौरान यह बड़ी रकम बरामद हुई।

उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति अपना बैग वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

बरामद की गई भारतीय मुद्रा को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित प्राधिकरण को सौंपने की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़