मध्य प्रदेश
11 May, 2026

गौरीघाट रेलवे पुल पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से तीन गायों की मौत

जबलपुर के गौरीघाट रेलवे पुल पर देर रात ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक घटना में तीन गायों की मौत हो गई तथा पुल के नीचे मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद प्रशासनिक एवं राहत टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उपचार एवं जांच की कार्रवाई प्रारंभ की।

जबलपुर, 11 मई।

जबलपुर जिले में गौरीघाट रेलवे पुल पर रविवार देर रात नागपुर की ओर जा रही एक ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे ट्रैक पर विचरण कर रही कई गायें उछलकर पुल से नीचे सड़क पर जा गिरीं। इस घटना के दौरान पुल के नीचे खड़ा एक युवक भी गाय की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गाय घायल बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार 10 मई की देर रात जैसे ही ट्रेन गौरीघाट स्टेशन से पहले बने पुल के पास पहुंची, तभी ट्रैक पर मौजूद तीन गायें उसकी चपेट में आ गईं। जोरदार टक्कर के कारण एक गाय पुल से नीचे उस समय खड़े युवक पर जा गिरी, जो वहां लघुशंका कर रहा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह अपनी पहचान भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है।

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। वहीं नगर निगम और ग्वारीघाट थाना पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच प्रारंभ कर दी। घायल युवक की पहचान स्थापित करने के प्रयास भी लगातार किए जा रहे हैं।

घटना के बाद नगर निगम अमले ने घायल गाय को उपचार के लिए पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेजा, जबकि मृत गाय को तिलवारा घाट क्षेत्र में भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़