नोएडा 11 मई
नोएडा में थाना दादरी क्षेत्र के कोट पुल के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना दादरी के प्रभारी के अनुसार सीमेंट से भरा ट्रक सुबह के समय कोट पुल के पास से गुजर रहा था, तभी वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार सचिन (22) पुत्र वेद प्रकाश, निवासी ग्राम छोलस को उसने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।












