राजगढ़, 11 मई।
राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने फरार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि गांव का रहने वाला रामबाबू तंवर उसे बहाने से घर के पीछे स्थित बडली पर ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। जांच में धारा 64(2)(एम) भारतीय न्याय संहिता सहित अन्य प्रावधान शामिल किए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया है।












