मध्य प्रदेश
11 May, 2026

इंदौर में आग का कहर, बस पार्किंग में मची तबाही

इंदौर के नवलखा क्षेत्र स्थित निजी बस पार्किंग में अचानक लगी भीषण आग से पांच बसें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं, घटना के समय लगभग 20 बसें वहां खड़ी थीं, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वेल्डिंग कार्य के दौरान निकली चिंगारी से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

इंदौर, 11 मई।

इंदौर के नवलखा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक निजी बस पार्किंग में अचानक लगी आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसमें एक के बाद एक पांच बसें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। तीन इमली चौराहे के समीप स्थित इस पार्किंग में आग इतनी तेज फैली कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।

घटना के समय पार्किंग स्थल पर बीस से अधिक बसें खड़ी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बस में मरम्मत कार्य के दौरान वेल्डिंग की चिंगारी से आग भड़क उठी, जो तेजी से आसपास खड़ी बसों तक फैल गई। इस दौरान चार तेज धमाकों की आवाज भी सुनी गई, जिनके कारण बसों में रखे गैस सिलेंडरों के फटने की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और नजदीकी रिहायशी बस्ती के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

स्थिति बिगड़ने के बाद पार्किंग में खड़ी अन्य पंद्रह से अधिक बसों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर हटा दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्रीय पार्षद ने मौके पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया और अवैध पार्किंग व मरम्मत कार्य को लेकर कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया।

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़