उत्तर प्रदेश
11 May, 2026

नोएडा मेट्रो स्टेशन से व्यक्ति ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से एक व्यक्ति द्वारा छलांग लगाए जाने की घटना में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने जांच शुरू कर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

नोएडा, 11 मई

नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने नीचे छलांग लगा दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी के अनुसार मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गई है, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़