टॉप न्यूज़
07 Mar, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : संघर्ष से सशक्तिकरण तक का ऐतिहासिक सफर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष, अधिकारों और सशक्तिकरण की ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाता है और 08 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय, 07 मार्च 2026।

हर वर्ष 08 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए विशेष रूप से समर्पित रहता है। आधुनिक दौर में लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी रिश्तेदार महिलाओं, सहेलियों और सहकर्मियों को शुभकामनाएं भेजकर उन्हें फूल, कार्ड, चॉकलेट और अन्य उपहार देकर सम्मान प्रकट करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 1908 में हुए बड़े महिला मजदूर आंदोलन से मानी जाती है। उस समय करीब 15 हजार महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में विरोध प्रदर्शन किया था। इन महिलाओं ने कार्य के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कामकाजी अधिकारों की मांग उठाई थी। इस आंदोलन ने महिलाओं के अधिकारों के संघर्ष को नई दिशा देने का कार्य किया।

इसके एक वर्ष बाद 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। बाद में 1910 में कोपेनहेगन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इसे वैश्विक स्तर पर मनाने का प्रस्ताव रखा गया।

आखिरकार 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने 08 मार्च को आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की। आज यह दिन महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़