अंतरराष्ट्रीय संबंध
06 Jul, 2026

कोच्चि में ब्रिक्स देशों के महिला सम्मेलन का आगाज, सशक्तीकरण पर होगा मंथन

कोच्चि में आयोजित ब्रिक्स महिला वर्किंग ग्रुप की बैठक में महिला सशक्तीकरण और डिजिटल समावेशन जैसे प्रमुख मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा की जाएगी।

कोच्चि, 06 जुलाई।

केरल के कोच्चि में आज से ब्रिक्स देशों की महिला वर्किंग ग्रुप की चार दिवसीय बैठक का आगाज हो रहा है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण, डिजिटल समावेशन, नवाचार और सतत विकास जैसे विषयों पर विस्तृत मंथन होगा। इस आयोजन में ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में हो रहे इस कार्यक्रम की थीम 'सशक्तीकरण, नवाचार, सहयोग और स्थिरता' रखी गई है। सम्मेलन के पहले चरण में तकनीकी बैठकों के जरिए महिला-केंद्रित नीतियों, आर्थिक अवसरों और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने पर चर्चा की जा रही है।

आठ और नौ जुलाई को होने वाले दूसरे चरण में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन मंत्री-स्तरीय बैठकों में एक संयुक्त घोषणापत्र का मसौदा तैयार किया जाएगा, जिसमें सदस्य देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग और महिला विकास को लेकर साझा प्रतिबद्धताएं दर्ज होंगी।

सम्मेलन के दौरान विशेष पैनल चर्चाओं में केरल के सामाजिक विकास मॉडल और महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की कहानियों को भी साझा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एक प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों और कौशल विकास मॉडलों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे सदस्य देशों के बीच अनुभवों का बेहतर आदान-प्रदान हो सके।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़