जलपाईगुड़ी, 09 मई।
जलपाईगुड़ी जिले में तीस्ता नदी के किनारे एक चाय बागान श्रमिक का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान रतिया उरांव के रूप में की गई है, जो भांडिगुड़ी चाय बागान में श्रमिक के रूप में कार्यरत थे।
स्थानीय जानकारी के अनुसार मतदान के बाद से ही रतिया उरांव लापता थे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी लगातार तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण मवेशी चराने के लिए नदी किनारे पहुंचे तो उन्होंने शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान रतिया उरांव के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।












.jpg)