नागरिक समस्याएँ
29 Apr, 2026

युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, चेहरे पर पेशाब कर दरिंदगी की हद

कमला नगर क्षेत्र में गैंगवार के चलते युवक के साथ अपहरण, मारपीट और अमानवीय व्यवहार की गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

भोपाल 29 अप्रैल। 

राजधानी के कमला नगर क्षेत्र में आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई के बीच हैवानियत की सारी सीमाएं टूट गईं, जहां बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा और उसके चेहरे पर पेशाब कर अमानवीय कृत्य किया।

आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया। घटना शनिवार की बताई जा रही है, जबकि शिकायत रविवार को कमला नगर थाने में दर्ज कराई गई थी।

प्रारंभिक जांच में घटना स्थल हनुमानगंज थाना क्षेत्र पाया गया, जिसके बाद मामला वहां स्थानांतरित कर दिया गया। हनुमानगंज पुलिस ने मंगलवार देर रात प्रकरण दर्ज किया, हालांकि सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित ने प्रारंभिक शिकायत में चेहरे पर पेशाब किए जाने की बात नहीं बताई थी, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

पीड़ित 22 वर्षीय युवक मजदूरी करता है और उसके खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपियों में प्रेम थापा, गट्टू पिस्टल और एक नाबालिग शामिल हैं, जो हाल ही में जेल और संप्रेक्षण गृह से रिहा हुए हैं तथा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश माने जाते हैं।

जानकारी के अनुसार प्रेम थापा दो माह पूर्व केंद्रीय जेल भोपाल से रिहा हुआ था, नाबालिग आरोपी लगभग बीस दिन पहले बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर आया था, जबकि गट्टू पिस्टल दस दिन पहले जमानत पर छूटकर आया था।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बहाने से युवक को नादरा बस स्टैंड बुलाया, जहां उसे घेरकर कपड़े उतारकर पीटा गया और अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया गया।

पीड़ित लगातार छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने बेल्ट, लात-घूंसों और चाकू से हमला जारी रखा। बाद में घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

प्रारंभिक जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें पीड़ित एक अन्य अपराधी उमेश बम लहरी का करीबी माना जा रहा है, जो फिलहाल हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। विरोधी गैंग ने इसी रंजिश के चलते यह वारदात की।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़