भोपाल 29 अप्रैल।
राज्य सरकार ने रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर श्री मनोहर पोरवाल की नियुक्ति की है। इसके साथ ही श्री गोविंद काकाणी और श्री प्रवीण सोनी को प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
प्राधिकरण में अन्य सदस्यों के रूप में श्री राजेन्द्र सिंह गोयल, श्री राजेन्द्र मौर्य, श्री धीरज व्यास, श्री राखी व्यास तथा श्री किरण महावर को शामिल किया गया है।
सभी नियुक्त पदाधिकारियों की यह व्यवस्था कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।











.jpg)

