उत्तर प्रदेश
09 May, 2026

बोरी में बंद सांप ने सपेरे पर किया हमला, बाराबंकी में इलाज के दौरान मौत

बाराबंकी के पश्चिम बेलवा गांव में सांप पकड़ने के दौरान हुए हमले में एक सपेरे की मौत हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत के चलते बचाया नहीं जा सका।

बाराबंकी, 09 मई।

बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम बेलवा गांव में शनिवार को सांप के काटने से एक सपेरे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

उपनिरीक्षक शिव सागर तिवारी के अनुसार, गांव निवासी राम नेवल (49) अपनी पत्नी के साथ सांप पकड़ने का काम करते थे। शनिवार सुबह वह एक सांप को बोरी में बंद कर घर ले आए थे।

परिजनों के अनुसार, उनका बेटा आनंद भी घर पर मौजूद था। जैसे ही राम नेवल बोरी से सांप को बाहर निकाल रहे थे, उसी दौरान सांप ने अचानक हमला कर दिया और उनके पैर में दो स्थानों पर काट लिया। इस घटना से घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. हसीब ने उपचार शुरू किया। हालांकि स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय उनकी पत्नी पंजाब में अपने बेटे के पास गई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पंजाब से गांव के लिए रवाना हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़