अपराध
28 Apr, 2026

नाथद्वारा चोरी कांड: 25 मिनट में लाखों का माल साफ, दिनदहाड़े वारदात

नाथद्वारा की सुखाड़िया नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात में बदमाश 25 मिनट के भीतर सूने मकान से लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

राजसमंद, 28 अप्रैल

नाथद्वारा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 25 मिनट में लाखों का माल साफ

नाथद्वारा की पॉश कॉलोनी में दिन के उजाले में चोरी की वारदात, बदमाश 25 मिनट में पूरा मकान खंगालकर लाखों की नकदी और जेवरात ले उड़े

राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर स्थित सुखाड़िया नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

मार्बल व्यवसायी गोविंद पालीवाल का घर उस समय खाली था, क्योंकि पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर गया हुआ था। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बताई गई है। रात में घर लौटने पर पीड़ित परिवार को मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला, जिसके बाद अंदर हर कमरे की अलमारियां टूटी हुई और सामान बिखरा हुआ पाया गया।

चोरों ने बेहद व्यवस्थित तरीके से पूरे घर की तलाशी ली और लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के गहनों के साथ नकदी भी चुरा ली। फिलहाल चोरी गए सामान का पूरा आंकलन किया जा रहा है।

घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो संदिग्ध चोर नजर आए हैं। फुटेज में दोनों बदमाश सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर घर में घुसते हुए और करीब 11 बजकर 49 मिनट पर बाहर निकलते हुए दिखाई दिए, जिससे स्पष्ट है कि पूरी वारदात मात्र 25 मिनट में अंजाम दी गई। एक बदमाश बिना सामान के बाहर निकलता दिखा, जबकि दूसरा बैग लेकर आराम से जाता नजर आया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़