जम्मू, 01 मई।
जम्मू के बनतालाब में शुक्रवार को एक पुल गिरने से 5 से 7 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस, सेना और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। मलबे से अब तक तीन मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि तीन अन्य मजदूर अभी भी दबे हुए हैं।
विधायक शाम लाल शर्मा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुल की मरम्मत के दौरान ऊपर से गुजरने वाली एक गाड़ी के दबाव की वजह से यह हादसा हुआ। रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर लगातार राहत कार्य कर रही है।









