मध्य प्रदेश
01 May, 2026

बरगी डैम हादसे पर उमंग सिंघार का दौरा, लापरवाही को बताया जिम्मेदार

बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने घटनास्थल का दौरा कर लापरवाही पर सवाल उठाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

भोपाल, 01 मई।

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली तथा उपस्थित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर पूरी स्थिति को समझा। साथ ही उन्होंने रेस्क्यू कार्य की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।

नेता प्रतिपक्ष ने इस हादसे को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बड़े हादसों के बाद केवल जांच की औपचारिकता निभाती है, लेकिन जिम्मेदारों पर वास्तविक कार्रवाई नहीं होती।

उन्होंने यह भी प्रश्न उठाया कि यदि घटना में प्रशासनिक चूक साबित होती है तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई कब की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर खामियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मौके पर आंधी-तूफान मापने के उपकरण मौजूद नहीं थे और खराब मौसम के बावजूद क्रूज संचालन की अनुमति दी गई, साथ ही यात्रियों को लाइफ जैकेट भी उपलब्ध नहीं कराई गई, जो बेहद गंभीर स्थिति है।

सिंघार ने मुख्यमंत्री से मांग की कि दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि जनता केवल जांच नहीं बल्कि जवाबदेही और ठोस परिणाम चाहती है। अंत में उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़