Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
26 Mar, 2026

जौनपुर में दुर्गा अष्टमी पर भक्तों का उमड़ा सैलाब

जौनपुर जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने मां महागौरी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

जौनपुर, 26 मार्च 2026।

चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी तिथि पर जौनपुर जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने मां महागौरी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की और मंदिरों में भक्ति का माहौल बना रहा।

शीतला चौकियां धाम में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर में मां का श्रृंगार लाल, पीली और हरी चुनरी के साथ चमेली, सफेद कमल, अड़हुल और तुलसी की मालाओं से किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय दिखाई दिया। श्रद्धालु “जय माता दी” के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना करते रहे।

महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि देवी भागवत पुराण के अनुसार मां पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी, इसलिए उन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मां महागौरी का संबंध राहु ग्रह से है और उनकी पूजा से राहु दोष दूर होता है। सच्चे मन से आराधना करने पर असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।

इसी क्रम में सिटी स्टेशन के पास स्थित मां आदि शक्ति दक्षिणा काली मंदिर में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ रही। मंदिर परिसर मां के जयकारों और घंटों की गूंज से भक्तिमय बना रहा। वहीं अष्टमी के अवसर पर मैहर माता मंदिर स्थित मां शारदा शक्ति पीठ में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह की मंगला आरती में भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन जिले में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा, जिससे नवरात्र पर्व की आध्यात्मिक छटा और भी निखर उठी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़