भोपाल, 30 अप्रैल ।
प्रदेश के किसानों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं खरीदी की अवधि में बदलाव किया है। अब गेहूं की खरीदी 9 मई की जगह बढ़ाकर 23 मई तक की जाएगी। इस निर्णय से स्लॉट बुकिंग और खरीदी दोनों की समयसीमा बढ़ने के कारण बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा।
सरकार ने सभी खरीदी केंद्रों पर तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर छह करने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसानों को लंबी कतारों और प्रतीक्षा से राहत मिल सके। आवश्यकता पड़ने पर जिलों में तौल कांटों की संख्या और बढ़ाने की सुविधा भी रखी गई है। इसके साथ ही प्रतिदिन गेहूं खरीदी की क्षमता को 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल कर दिया गया है। अधिक मांग की स्थिति में प्रति केंद्र यह क्षमता 3000 क्विंटल तक बढ़ाई जा सकती है।






.jpg)





