उत्तराखंड
21 Apr, 2026

कोडियाला में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

टिहरी के कोडियाला में ट्रक और कार की टक्कर से हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला।

देहरादून, 21 अप्रैल।

टिहरी जिले के कोडियाला क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

व्यासी चौकी से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर जांच के दौरान पाया गया कि सरिया से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिसमें एक कार जा टकराई।

कार में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। टक्कर के बाद 55 वर्षीय धूमा देवी (पत्नी स्व. दिलवर सिंह) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनका शव वाहन के भीतर बुरी तरह फंस गया था, जिसे एसडीआरएफ टीम ने कटर की मदद से वाहन को काटकर बाहर निकाला।

अन्य सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं और उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर ट्रक से टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़