न्यायपालिका
25 May, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, आपात स्थिति नहीं बताई

कॉकरोच जनता पार्टी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इंकार करते हुए इसे आपात स्थिति न मानने की बात कही, वहीं संगठन से जुड़े सोशल मीडिया गतिविधियों पर चर्चा जारी है।

नई दिल्ली, 25 मई ।

सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार की आपात स्थिति नहीं है, इसलिए इसे तुरंत सूचीबद्ध नहीं किया जा सकता।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने दलील दी थी कि यह सोशल मीडिया मंच न्यायपालिका की छवि को प्रभावित कर रहा है और इसकी गतिविधियों की जांच आवश्यक है। इस पर पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मामले को अत्यधिक भावनात्मक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए।

कॉकरोच जनता पार्टी नामक सोशल मीडिया पेज 16 मई को बनाया गया था, जिसके बाद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और इंस्टाग्राम पर इसके अनुयायियों की संख्या लगभग दो करोड़ 29 लाख तक पहुंच गई है।

इसी बीच महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में इसके संस्थापक के आवास के बाहर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका खाता बंद होने के बाद नया खाता भी बनाया गया है, जबकि वेबसाइट के बंद होने की जानकारी भी सामने आई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़