मुंबई, 09 अप्रैल।
महाराष्ट्र के बीड़ जिले के केज तहसील के तहसीलदार राकेश गिड्डे का गुरुवार को लातूर-अंबाजोगाई हाईवे पर रेनापुर जंक्शन के पास हुए कार हादसे में मृत्यु हो गई।
सूत्रों के अनुसार, तहसीलदार राकेश गिड्डे प्रशासनिक कार्य से अपनी कार में जा रहे थे। बताया गया कि कार तेज रफ्तार थी और अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण गाड़ी पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि गिड्डे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेनापुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उनका शव निकालकर शासकीय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है, जांच जारी है।




.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
