मध्य प्रदेश
30 Apr, 2026

महिला कांग्रेस प्रमुख ने राज्यपाल से मिलकर भाजपा विधायक पर लगाए आरोप, कार्रवाई की मांग

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने राज्यपाल से मिलकर भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित महिलाओं को न्याय न मिलने और संपत्ति कब्जे का आरोप भी सामने आया।

भोपाल, 30 अप्रैल।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने भाजपा के आलोट विधायक एवं पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।

रीना बोरासी ने कहा कि विधायक के प्रभाव और दबदबे के कारण पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई नहीं हो पा रही है और प्रशासनिक तंत्र भी निष्क्रिय बना हुआ है। उनके अनुसार कई महिलाएं लंबे समय से न्याय पाने के लिए भटक रही हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही।

उन्होंने बताया कि इनमें विक्रम विश्वविद्यालय की एक पूर्व प्रोफेसर का मामला प्रमुख है, जिन्होंने विधायक पर चरित्र हनन और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आरोपों के चलते संबंधित महिला प्रोफेसर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। वह पिछले 10 वर्षों से न्याय की मांग कर रही हैं, लेकिन सत्ता और प्रभाव के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मामला भी सामने रखते हुए आरोप लगाया कि विधायक ने उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़