अपराध
09 Apr, 2026

जयपुर में अवैध हथियारों की बड़ी गिरफ्तारी

जयपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्टल, रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किए।

जयपुर, 09 अप्रैल।

राजधानी जयपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जामडोली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से पिस्टल, रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओ से चलाए जा रहे ऑपरेशन 'एक्शन अगेंस्ट गन' के तहत जामडोली थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर इलाके में दबिश दी। इस दौरान हनुमान मीणा (22) निवासी सुमेल, आगरा रोड और शिवनारायण उर्फ करूवा (19) निवासी धौलपुर, हाल जेडीए कॉलोनी पालड़ी मीणा को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान हनुमान मीणा के पास से एक अवैध देशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए, जबकि शिवनारायण के पास से एक रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस मिले। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने हथियार बाहर से लाने की बात स्वीकार की है।

पुलिस अब इस मामले में हथियारों की सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में गहन जांच कर रही है। कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा और अवैध हथियारों पर नियंत्रण को लेकर पुलिस की सतर्कता दिखाई दे रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़