अपराध
01 May, 2026

अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

धमतरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में शराब और वाहन जब्त किए हैं।

धमतरी, 01 मई

जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मगरलोड थाना पुलिस की अलग-अलग स्थानों पर की गई त्वरित कार्रवाई में देशी शराब और मोटरसाइकिल सहित कुल एक लाख तेईस हजार सात सौ साठ रुपये का माल जब्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ, अवैध शराब तथा जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मगरलोड पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध शराब परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दो अलग-अलग टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।

पहली टीम ने बेलरदोना रोड पुलिया के पास मथुरा नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर एक आरोपित को पकड़ लिया। उसके कब्जे से देशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत एक लाख दो हजार चार सौ रुपये आंकी गई। आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दूसरी टीम ने शीतला मंदिर के सामने मगरलोड-आम मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपित को गिरफ्तार किया। उसके पास से देशी शराब तथा मोटरसाइकिल जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत इक्कीस हजार तीन सौ साठ रुपये रही। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में सख्त संदेश गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़