भोपाल, 30 अप्रैल।
राज्य मंत्रालय के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ तथा राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन 4 मई को सुबह 10:15 बजे संपन्न किया जाएगा।
1 से 3 मई तक शासकीय अवकाश रहने के कारण इस बार राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का यह आयोजन निर्धारित तिथि पर न होकर 4 मई को कराया जाएगा। परंपरा के अनुसार हर माह के पहले कार्य दिवस पर मंत्रालय के पटेल पार्क में यह कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।






.jpg)





