भोपाल, 30 अप्रैल।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से मिलकर उनकी जनसमस्याओं को सुना और कई मामलों का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया।
जिन समस्याओं का तत्काल निस्तारण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई एवं समाधान के लिए भेज दिया गया है। मंत्री गौर ने कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान उनकी कठिनाइयों को गंभीरता से समझा और उन्हें शीघ्र समाधान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।






.jpg)





