टॉप न्यूज़
20 Apr, 2026

मां ने मासूम की पत्थर से हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा

रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में एक मां द्वारा अपने ढाई साल के बेटे की पत्थर से हत्या करने का मामला सामने आया, जिसमें पुलिस पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यगढ़, 20 अप्रैल

जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पूरा मामला उजागर हो गया। इसके बाद महिला को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल को बच्चे के पिता बोधसाय मंझवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सोनमती सरोती मंझवार के दो बच्चे हैं, जिनमें ढाई साल का पुत्र अनुज मंझवार और साढ़े चार साल की बेटी ढूलबाई शामिल हैं। घटना से पहले 16 अप्रैल को वह जंगल में काम के लिए गया था और घर पर पत्नी व दोनों बच्चे मौजूद थे।

दोपहर में लौटने पर घर खाली मिला और बाद में बेटी अकेले घर आई तथा बताया कि मां उसे छोड़कर छोटे भाई को लेकर जंगल की ओर गई है। इसके बाद परिजनों ने जंगल में तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अगले दिन महिला घर लौटी, लेकिन उसने बच्चे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। लगातार खोज के बाद 18 अप्रैल की रात पहाड़ी क्षेत्र में एक स्थान पर खून के निशान मिले और पास की खाई में मासूम का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोटें थीं।

पुलिस जांच में महिला शुरू में गुमराह करती रही और अपहरण की कहानी बताती रही, लेकिन सख्त पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि रास्ते में थकान और गुस्से के कारण उसने बच्चे को जमीन पर पटककर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़